सिलवाना है परफेक्ट ब्लाउज तो अपनाइये ये बेहतरीन आइडियाज - Tips to Get a Perfect Blouse Designs in Hindi
शादी और फंक्शन के लिए खरीदी गईं साड़ियों की खूबसूरती तब तक निखर कर नहीं जाती जब तक आप उस पर सही फिटिंग का ब्लाउज नहीं पहनती। साड़ी चाहे जितनी भी सुंदर क्यों न हो लेकिन अगर आपका ब्लाउज सही फिटिंग का नहीं है तो आपका पैसा बर्बाद हो चुका है। इसलिए जरूरी है कि आप सही तरीके से और सही फिटिंग देकर ही अपना ब्लाउज सिलवाएं। लेकिन अगर अक्सर आपकी ब्लाउज की फिटिंग सही नहीं आती है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहतरीन टिप्स जिनको अपनाकर आप भी पा सकेंगी परफेक्ट ब्लाउज जोकि आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। सही नाप कैसे लें सबसे पहले आपको अपनी सही नाप जानने की जरूरत है जिसके आधार पर ही आपका ब्लाउज ( Blouse ) सिला जाता है। इसके लिए आपको एक मेजरमेंट टेप की जरूरत पड़ेगी। अब मेजरमेंट टेप को राउंड में लेते हुए अपना सही नाप लें। इसके लिए आप किसी और की भी मदद ले सकती हैं। अपने कंधे और हाथ का नाप लेना न भूलें। सही ब्रा पहनें अब आप सोच रही होंगी कि नाप का सही ब्रा ( Correct Bra ) से क्या लेना देना। तो आपको बता दें कि अगर आप सही नाप लेते वक्त सही ब्रा...