संगीत सेरेमनी पर दिखना है खास तो अपनाइए ये बेहतरीन ड्रेसेज - Sangeet Dress Design Ideas in Hindi

शादी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले मस्ती-धमाल का ख्याल आता है। और आए भी क्यों न क्योंकि यहीं वो टाइम होता है जब घर के सभी मेंबर एक दूसरे के साथ मिलकर मस्ती करते हैं। सभी अलग-अलग गानों पर परफॉरमेंस देते हैं और माहौल को खुशनुमा बनाते हैं। लेकिन ऐसे फंक्शन में सबसे ज्यादा खुशी के साथ-साथ टेंशन भी महिलाओं को ही होती है। दरअसल उन्हें समझ नहीं आता कि वो ऐसा क्या पहने जिससे वो खूबसूरत भी दिखें और कंफर्टेबल भी रहें। इस दौरान न सिर्फ दूल्हन बल्कि दुल्हन की बहन, फ्रेंड और भाभियों को भी अपने कपड़ो की काफी टेंशन होती है। लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए चुनकर लाएं हैं कुछ Sangeet Dress Design के Ideas जिनको अपनाने  के बाद फंक्शन में मौजूद कोई भी शख्स आपको देखे बिना रह नहीं पाएगा।

sangeet-dress-design-ideas-in-hindi-popxo

ऑफ शोल्डर गाउन - Off Shoulder Gown

आज कल ऑफ शोल्डर टॉप और ड्रेसेज को महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। आप इसमें अलग-अलग तरह के डिजाइनस ट्राई कर सकती हैं। ये हर तरह से आप पर अच्छा लगेगा। इसके लिए आप हैवी या फिर लाइट वेटेड ऑफ शोल्डर गाउन को चुन सकती हैं। न सिर्फ संगीत सेरेमनी बल्कि आप शादी के और भी कई फंक्शनस में इसको पहन सकती हैं। 

क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट - Crop Top and Long Skirt

अगर आप कुछ ऐसी ड्रेस की तलाश में है जिसको पहनने के बाद आप बेहद सुंदर भी दिखें और उस ड्रेस को पहनने के बाद आप कंफर्टेबल भी फील करें। तो आपके लिए क्रॉप टॉप और लॉन्ग स्कर्ट बिलकुल परफेक्ट है। क्योंकि इसको पहनने के बाद आप संगीत फंक्शन को एंजॉय भी कर पाएंगी और साथ ही आप इसे पहनने के बाद बेहद सुंदर भी दिखेंगी। 

अनारकली सूट - Anarkali Suit

शादी हो या फिर कोई और फंक्शन अनारकली सूट आपके हर फंक्शन के लिए बिलकुल परफेक्ट है। आप इसे किसी भी फंक्शन में पहन कर चार चांद लगा सकती हैं। अगर आप पूरा सूट नहीं पहनना चाहती तो आप अनारकली स्टाइल की कुर्ती भी पहन सकती हैं जोकि काफी हल्का रहेगा। 

गुजराती धोती और कुर्ती - Gujrati Dhoti and Kurti

अगर आप दुल्हन की बहन या फ्रेंड हैं तो आपके लिए गुजराती धोती और कुर्ती सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसको पहनने के बाद आप पूरा फंक्शन आराम से एन्जॉय कर पाएंगी। साथ ही इसको पहनने के बाद लोग आप पर से अपनी नजरें हटा नहीं पाएंगे। आप इस पर जुतियां पहन सकती हैं। आप अपनी पसंदीदा डिजाइन पर अपनी कुर्ती को बनवा सकती हैं। 

जॉली जैकेट- Jolly Jacket

जॉली जैकेट को भी महिलाएं काफी पसंद कर रही है। आप इस जैकेट को छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों तक में पहन सकती हैं। ये आपके हर मौके के लिए परफेक्ट है। इस जैकेट को आप किसी भी ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं जैसे कि टॉप और लॉन्ग स्कर्ट, जीन्स-टॉप आदि। 

साड़ी गाउन - Saree Gown

अगर आप कुछ अलग तरह का पहनना का सोच रही हैं तो आप साड़ी गाउन पहन सकती हैं। इसको पहनने के बाद न आप अपनी फेवरेट साड़ी को मिल करेंगी और न ही अपने गाउन को। क्योंकि आपको इन दोनों का मजा साड़ी गाउन में ही मिलेगा। इसको पहनने के बाद हर कोई आपकी तारीफ बिना रह नहीं पाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

ये हैं शादी के सात वचनों के अर्थ - Importance of Wedding Vows in Hindi

सिलवाना है परफेक्ट ब्लाउज तो अपनाइये ये बेहतरीन आइडियाज - Tips to Get a Perfect Blouse Designs in Hindi

How to Reuse Old Clothes in Hindi