How to Reuse Old Clothes in Hindi


हम अक्सर जब भी कपड़े खरीदते हैं तो हम उन्हें बहुत प्यार से रखते हैं लेकिन जब यहीं कपड़े पुराने हो जाते हैं। तो हम उन्हें अपनी वॉडरोब से हटा देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके यहीं पुराने कपड़े आपके कितना काम आ सकते हैं। आप इनसे अपनी ड्रेस तैयार कर सकती हैं। या फिर अपनी बोरिंग सी ड्रेस को इंटरेस्टिंग बना सकती हैं। आज हमारा ये आर्टिकल भी Ways To Give Your Old Clothesa Refreshing New Look  के बारे में है। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी अपने कपड़े को फेकने के बजाय संजो कर रखना शुरू कर देंगी और अपने कपड़ों को देंगी एक नया रिफरेशिंग लुक जिसको पहनने के बाद आप बेहद ही खूबसूरत नजर आने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप कैसे अपने पुराने कपड़ों को दोबारा से यूज में ला सकती हैं।
 टीशर्ट को दे नया लुक
अगर आप अपनी पुरानी सिंपल सी टीशर्ट को पहन-पहन कर पुरी तरह से बोर हो चुकी हैं। तो आपको उसको नया लुक दे सकती हैं। आप उन पर अपना पसंदीदा लोगो (LOGO) लगाएं, या फिर फ्लॉवर वाला लोगो (LOGO) या किसी भी तरह का फेबरिक  लगा सकती हैं । ये आपकी टी -शर्ट को पूरी तरह से नया लुक देने में मदद करेगा जिसे पहनकर आप और भी ज्यादा सुंदर दिखने वाली हैं। 
How to Reuse Old Clothes in Hindi - WeddingnFashion


शॉर्ट्स में लेस 
अपने पुराने शॉर्ट्स को नया लुक देने के लिए आप उसमें नीचे की तरफ लेस लगाएं। इससे आपके शॉर्ट्स (Shorts) को नया लुक भी मिलेगा और ये पहनने पर और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। तो इस बार अपने पुराने शॉर्ट्स को बहाने के बजाये ये नई ट्रिक अपनाइये जो आपके कपड़े और रुपये दोनों ही बचाएगा।
टी शर्ट से स्कर्ट
आप अपनी टी शर्ट (T-Shirt)से स्कर्ट भी बना सकती हैं। जी हां, ये दिखने और पहनने में काफी बेहतरीन लगेगी। तो अगर आपकी टी शर्ट पुरानी हो गई है जिसे पहनते-पहनते आप बोर हो चुकी हैं तो आपके पास उसे स्कर्ट बनाने का भी आइडिया है। यकिन मानिये आपके सिवा किसी और को जरा भी शक नहीं होगा कि आपने अपनी टीशर्ट को स्कर्ट के तरह इस्तेमाल किया है।
How to Reuse Old Clothes in Hindi - WeddingnFashion

डाई और ब्लीच भी है ऑप्शन 
आप अपने पुराने कपड़ों को नया लुक देने के लिए डाई और ब्लीच का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके पुराने कपड़े नए दिखने लगेंगे और आप उसे जहां चाहे जैसे भी पहन सकती हैं। अगर आपके पास डेनिम के कपड़े हैं जिनके रंग निकल गए हैं तो आप उसे ब्लीच करा सकती हैं। ये एक अच्छा ऑप्शन रहेगा डेनिम कपड़ों के लिए। वहीं अगर आप अपनी टीशर्ट या किसी अन्य तरह के कपड़ों को दोबारा से इस्तेमाल में लाना चाहती हैं तो आप उस पर डाई करा सकती हैं। आप उन पर अपने पसंद का कोई भी डाई करा सकती हैं। आप उन पर दो अलग-अलग तरह के डाई को भी यूज कर सकती हैं। क्यों है न ये एक दम सही आइडिया।
पुरानी  लेगिंग  से बनाएं क्रॉप टॉप 
आप अपनी पुरानी लेगिंग (Legging) को भी दोबारा से इस्तेमाल में ला सकती हैं। इसके लिए आप लेगिंग के क्रोच को गोलाई में काट लीजिये। अब वो आपकी नेक का काम करेगी और उसकी लेंथ आपकी स्लीव्स। बस आपका क्रॉप टॉप पूरी तरह से तैयार है।

Comments

Popular posts from this blog

ये हैं शादी के सात वचनों के अर्थ - Importance of Wedding Vows in Hindi

सिलवाना है परफेक्ट ब्लाउज तो अपनाइये ये बेहतरीन आइडियाज - Tips to Get a Perfect Blouse Designs in Hindi